बॉलीबुड में रिश्तों का बनना बिगड़ना आम बात हैं। यहाँ जितनी जल्दी किसी स्व रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी रिश्ते टूट भी जाते हैं। कहते हैं यहाँ कोई किसी का परममेन्ट दोस्त या दुश्मन नही होता हैं।
तो आज आम आपको दोस्ती दुश्मनी की कुछ ऐसी ही कहानी बताने वाले हैं कि कैसे बरसो से दोस्त रहे दो सुपरस्टार्स में खटपट हो गयी।
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और बॉलीबुड में बिहारी बाबू के नाम से जाने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती बरसो पुरानी हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे की खूब इज्जत किया करते हैं। लेकिन दोस्ती कितनी भी अच्छी क्यों न हो कभी न कभी दरार तो आ ही जाती हैं। कुछ ऐसा ही एक वाकया हुआ था बॉलीबुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के बीच में, तो आइए जानते हैं उस वाकये के बारे में जिसकी कहानी खुद अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में सुनाई थी।
जब अभिषेक बच्चन ने सुनाया अमिताभ शत्रुघ्न के बीच का किस्सा:
अपने दिए हुए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हुई एक अनबन का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि जब उनकी और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी तय हुई थी तो मेहमानों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा साहब का नाम छूट गया था। शादी में न बुलाये जाने से वो नाराज हो घे थे। हमनें बाकायदा एक रिसेप्शन रखा था और उस रिसेप्शन में हमने उन्हें इनविटेशन दिया था लेकिन उन्होंने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया था। उस समय उनकी नाराजगी हम लोगों से काफी ज्यादा थी।
जब लौटा दी थी शत्रुघ्न सिन्हा ने जलसा की मिठाई:
शादी के बाद अमिताभ बच्चन के परिवार ने शत्रुघ्न सिन्हा को मिठाई और गुलदस्ता भिजवाया था जिसे बिहारी बाबू ने गुस्से में लौटा दिया था। इस खबर ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। जिससे पूरी दुनिया को इन दोनों के बीच की अनबन खुलकर पता चली थी।
दोनो के बीच अब सब सामान्य हैं:
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच के रिश्ते अब पहले की ही तरह सामान्य हैं दोनों ने हालहिं में एक शो में साथ मे शिरकत की थी जहां दोनों एक दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे थे और पुरानी बातें याद कर एक दूसरे की टांग खिंचाई भी कर रहे थे। दोनो को इस अंदाज में देखकर हम कह सकते हैं कि दो दोस्तों की नाराजगी कब तक रह सकती हैं। इसके बाद इन सारी अटकलों पर भी विराम लग गयी।